शाजापुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के सौजन्य से जिला चिकित्सालय शाजापुर के चिकित्सक दल द्वारा जिला जेल शाजापुर में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 100 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं दवाइयां वितरित की गईं।

🔔 यह भी पढ़ें...
चिकित्सक दल में डॉ. जितेंद्र मौर्य (मेडिकल विशेषज्ञ), डॉ. अमित सिंह, डॉ. अदिति मेहता एवं डॉ. ईसा सोनी (डी.आर.पी. चिकित्सक) सहित नर्सिंग स्टाफ शामिल रहा। टीम ने 86 पुरुष बंदियों एवं 14 महिला बंदियों का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर माननीय न्यायालय की सचिव/जेएमएफसी नामिता बोरासी एवं जिला विधिक सेवा अधिकारी शिखा शर्मा द्वारा जेल का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लाभ के साथ-साथ उनके प्रकरण में पैरवी हेतु विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान बंदियों से जेल में होने वाली समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली गई, जिस पर बंदियों ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक डी. के. पगारे, उप अधीक्षक एस. के. मण्डलेकर सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































