🔥 ट्रेंडिंग

एनएच-52 पर ट्रक पलटा, ड्राइवर गंभीर घायल—डायल 112 टीम ने बचाई जान

शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर अभयपुर मंदिर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना डायल 112 को मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि ट्रक चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है। डायल 112 टीम ने ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक गंभीर रूप से घायल था, जिसे तत्काल डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान प्रकाश पिता रमेश कुशवाहा (30 वर्ष) निवासी पचोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पचोर से इंदौर की ओर गेहूं से भरा ट्रक लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। डायल 112 के स्टाफ पायलट संजीव सूर्यवंशी एवं हेड कांस्टेबल बैजनाथ सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल