🔥 ट्रेंडिंग

खोकराकलाँ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप

शाजापुर। कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक खोकराकलाँ में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के नेतृत्व में गुड़ बाजार में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाटीदार एवं युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पाटीदार ने किया। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा करते हुए चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में हो रही देरी से किसान परेशान हैं और सरकार केवल तारीख पर तारीख दे रही है, जबकि व्यवस्थाएं पूरी तरह से नाकाफी हैं।

चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर ही खोकराकलाँ में यह प्रदर्शन किया गया है। अपने संबोधन के दौरान बिजली गुल होने पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाकर नाराजगी भी जताई।

इसके अलावा उन्होंने मंच से थाना, तहसील और विद्युत विभाग पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “लूट के अड्डे” तक करार दिया। वहीं महात्मा गांधी पर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जिनकी थाने में खड़े होने की हैसियत नहीं है, वे गांधीजी पर टिप्पणी कर रहे हैं।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान मौजूद रहे।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल