शाजापुर। पुलिस विभाग में 38 वर्षों तक उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले सहायक उप निरीक्षक (सउनि) जितेन्द्र सिंह जाट 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को बनाए रखा।
सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला ओर स्टाफ ने भी माला साफ पहनाकर सम्मति किया इष्ट मित्रों ने ढोल बजाकर कर घर तक पहुंचाया
🔔 यह भी पढ़ें...
इस दौरान एसपी ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि जितेन्द्र सिंह जाट की कार्यशैली, निष्ठा और ईमानदारी विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए और उनके कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जितेन्द्र सिंह जाट ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए विभाग में एक अलग पहचान बनाई। उनका योगदान पुलिस विभाग में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































