🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर बस स्टैंड की भव्य इमारत बदहाल, फर्स्ट फ्लोर पर फैली गंदगी

शाजापुर | शहर के विकास और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई शाजापुर बस स्टैंड की भव्य इमारत आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इमारत के फर्स्ट फ्लोर पर चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे इसकी स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

मौके की तस्वीरें साफ बयां करती हैं कि यहां लंबे समय से न तो सफाई करवाई गई है और न ही किसी प्रकार की देखरेख की जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण करोड़ों की लागत से तैयार यह इमारत अब कचरे के ढेर में तब्दील होती नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते साफ-सफाई और रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह इमारत पूरी तरह जर्जर हो सकती है।

नगर पालिका से नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और इस स्थान का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!