🔥 ट्रेंडिंग

डायल 112 ने की मानवता की मिसाल पेश, हाईवे पर फंसे परिवार की मदद

शाजापुर। थाना सुनेरा क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 पर एक कार का टायर खराब हो जाने से पूरा परिवार बीच रास्ते में फंस गया। कार सवारों के पास टायर बदलने का आवश्यक सामान भी उपलब्ध नहीं था, जिससे वे असहाय स्थिति में थे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम तत्काल सक्रिय हुई। आरक्षक अभिषेक गुप्ता एवं पायलट महेंद्र सिंह जादौन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का टायर बदलवाया और परिवार को सुरक्षित आगे रवाना किया।

मदद मिलने पर कार में सवार महिला, बुजुर्ग एवं अन्य परिजनों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा की। इस दौरान डायल 112 की त्वरित सेवा और मानवीय पहल एक बार फिर लोगों के लिए राहत का कारण बनी।

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

error: Content is protected !!