🔥 ट्रेंडिंग

बिजली समस्या को लेकर खड़ी ग्रिड पर कल से धरना

शाजापुर। जिले के खड़ी ग्रिड क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते शुक्रवार 27 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से खड़ी ग्रिड पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा।

पूर्व सरपंच अजीत सिंह खड़ी डोडिया ने बताया कि यह आंदोलन एमपीईबी (विद्युत वितरण विभाग) के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ उनकी कार्यप्रणाली को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण बिजली बिल वसूली के विरोध में नहीं हैं, लेकिन बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने क्षेत्र के सभी गांवों एवं सर्वसमाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की है। साथ ही कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एक दिवसीय धरने के बाद आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

आयोजकों ने धरना शांतिपूर्ण तरीके से करने की बात कही है, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों पर होने की चेतावनी भी दी है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!