🔥 ट्रेंडिंग

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला तीन घायल

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला तीन घायल, पांच आरोपी नामजद

शाजापुर। जिले के शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरोला में गुरुवार को रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरोला निवासी 54 वर्षीय प्रेमनारायण मालवीय अपने बेटे राजकुमार और भतीजे इमरत सिंह के साथ खेत जाने वाले रास्ते पर पत्थर डलवा रहे थे। इसी दौरान गांव के रईस बेग, अनस बेग, लाला बेग और आमीन बेग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में प्रेमनारायण और उनके बेटे राजकुमार को सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे इमरत सिंह को रईस बेग और लाला बेग ने बुरी तरह पीट दिया। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। घटना के दौरान नामदार बेग भी मौके पर पहुंचा और मारपीट में शामिल हो गया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों—रईस बेग, अनस बेग, लाला बेग, आमीन बेग और नामदार बेग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन।