🔥 ट्रेंडिंग

खेत में रखे भूसे में अचानक लगी आग, दमकल की मदद से पाया गया काबू

शाजापुर। जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम डंगीचा में शनिवार दोपहर एक किसान के खेत में रखे भूसे में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना पर डायल-112 से पायलट संतोष मालवीय तथा मोहन बड़ोदिया थाने से विजय गवली भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

इस संबंध में शनिवार शाम करीब 6 बजे मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि किसान द्वारा अभी तक थाने में किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल