शाजापुर। के मक्सी थाना परिसर में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही नजर आया। जहाँ आमतौर पर पुलिस सख्ती के लिए जानी जाती है, वहीं आज पुलिसकर्मी रंगों में सराबोर दिखाई दिए। थाना प्रभारी संजय वर्मा के साथ सभी पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। ढोल की थाप और खुशियों के रंगों के बीच पुलिस परिवार ने मिलकर होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर सभी ने क्षेत्रवासियों को भी शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।
🔔 यह भी पढ़ें...



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































