🔥 ट्रेंडिंग

NSS छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन

शाजापुर।वर्तमान में डिजिटल लेनदेन एवं सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीणों एवं युवाओं को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से दिनांक 23 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे एक साइबर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी  विकास तिवारी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ अधिकारी द्वारा वित्तीय धोखाधड़ी, बैंक फ्रॉड, ओटीपी साझा करने के खतरे, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया सुरक्षा के अंतर्गत फेसबुक एवं व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी प्रोफाइल, हनी ट्रैप जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराध होने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा ऑनलाइन शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी गई एवं लोगों को तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर युवाओं को साइबर वॉलंटियर के रूप में कार्य करने, अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सुरक्षा का संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर विश्वास न करें तथा साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क कर पुलिस को सूचित करें।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!