🔥 ट्रेंडिंग

होटल और बेकरी पर चला जांच अभियान, खाद्य सामग्री के नमूने लिए

शाजापुर में प्रशासन का कड़ा रुख: होटल और रेस्टोरेंट बेकरी पर चला जांच अभियान, खाद्य सामग्री के नमूने लिए

शाजापुर।आमजन के स्वास्थ्य और खान-पान की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए शाजापुर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर में एक बड़ा जांच अभियान चलाया गया। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट्स और बेकरियों पर औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से अमानक सामग्री बेचने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया।

शिकायतों के बाद एडीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

नायब तहसीलदार नाहिदा अंजुम ने बताया कि यह कार्रवाई अपर कलेक्टर (ADM) के विशेष निर्देश पर की गई है। पिछले कुछ समय से शहर में अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने संयुक्त टीम गठित कर निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची और संदेह होने पर कई दुकानों से नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला (लैब) भेजे हैं।

साफ-सफाई पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान टीम ने न केवल सामग्री की गुणवत्ता देखी, बल्कि होटलों की रसोई और भंडारण क्षेत्रों में साफ-सफाई का भी जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता के मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि लैब रिपोर्ट में सामग्री अमानक पाई जाती है, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई गुरुवार शाम तक निरंतर जारी रहेगी

बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

महाराणा प्रताप जयंती पर आज होगा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द