शुजालपुर, मंडी में तीस लाख की लागत से बनने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री ने किया
शाजापुर।शुजालपुर मंडी स्थित सिविल हॉस्पिटल परिसर के पास 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना, अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलदर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री बबिता परमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा पदाधिकारी, जनभागीदारी समिति के सदस्य, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































