🔥 ट्रेंडिंग

होटल में तड़का दाल को लेकर विवाद, युवक व परिजनों पर चाकू से जानलेवा हमला

आगर-मालवा। नलखेड़ा में मां बगलामुखी एक होटल में खाना खाने पहुंचे युवकों के साथ तड़का दाल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल स्टाफ व कुछ युवकों ने मिलकर न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि चाकू और कड़छी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र सिंह राजपूत (25) निवासी ग्राम सुईगांव अपने मित्र कमल शर्मा के साथ माता मंदिर दर्शन के बाद नलखेड़ा स्थित होटल मा बगलामुखी पहुंचे थे। गत रात करीब 10.30 बजे उन्होंने तड़का दाल का ऑर्डर दिया था, लेकिन होटल स्टाफ द्वारा बिना तड़का वाली दाल परोस दी गई। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो होटल के एक कर्मचारी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर होटल स्टाफ के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इस दौरान कड़छी से हमला किया गया, जिससे कमल शर्मा के हाथ और पैर में चोट आई। सूचना मिलने पर फरियादी के चाचा मनोहर सिंह व गांव के समरथ सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि कुंदन सोनी व होटल स्टाफ ने चाकू से हमला कर मनोहर सिंह के चेहरे, हाथ, सीने व सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, वहीं समरथ सिंह को पेट व पीठ में चाकू मारे गए।
घटना के बाद फरियादी ने 112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शासकीय अस्पताल नलखेड़ा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगर रेफर किया गया।
फरियादी ने बताया कि होटल स्टाफ के तीन-चार युवक जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है, इस हमले में शामिल थे। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 जनवरी से

पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी के मुखारविंद से 7 दिन तक बहेगी ज्ञान की गंगा

नलखेड़ा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का का आयोजन हो रहा है जिसमें नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य दाऊलाल मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी गुरुवार से 7 जनवरी तक पुलिस थाने के पीछे स्थित नीमा ग्राउंड पर दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिससे नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे।
मित्तल ने बताया कि 1 जनवरी को कथा प्रारंभ होने से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे ढोल ढमाकों के साथ चौक बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल नीमा ग्राउंड पहुंचेगी। उसके पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण के पूजन के पश्चात कथा प्रारंभ होगी।

17 वर्षों से निरंतर हो रही भागवत कथा

उल्लेखनीय है कि नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नगर के नागरिकों के सहयोग से करीब 17 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी 17 वर्षों से उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हैं इस वर्ष भागवत कथा 18 वे वर्ष में प्रवेश करेगी।

होटल में तड़का दाल को लेकर विवाद, युवक व परिजनों पर चाकू से जानलेवा हमला

आगर-मालवा। नलखेड़ा में मां बगलामुखी एक होटल में खाना खाने पहुंचे युवकों के साथ तड़का दाल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल स्टाफ व कुछ युवकों ने मिलकर न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि चाकू और कड़छी से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र सिंह राजपूत (25) निवासी ग्राम सुईगांव अपने मित्र कमल शर्मा के साथ माता मंदिर दर्शन के बाद नलखेड़ा स्थित होटल मा बगलामुखी पहुंचे थे। गत रात करीब 10.30 बजे उन्होंने तड़का दाल का ऑर्डर दिया था, लेकिन होटल स्टाफ द्वारा बिना तड़का वाली दाल परोस दी गई। जब इस पर आपत्ति जताई गई तो होटल के एक कर्मचारी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर होटल स्टाफ के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। इस दौरान कड़छी से हमला किया गया, जिससे कमल शर्मा के हाथ और पैर में चोट आई। सूचना मिलने पर फरियादी के चाचा मनोहर सिंह व गांव के समरथ सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि कुंदन सोनी व होटल स्टाफ ने चाकू से हमला कर मनोहर सिंह के चेहरे, हाथ, सीने व सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, वहीं समरथ सिंह को पेट व पीठ में चाकू मारे गए।
घटना के बाद फरियादी ने 112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शासकीय अस्पताल नलखेड़ा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को आगर रेफर किया गया।
फरियादी ने बताया कि होटल स्टाफ के तीन-चार युवक जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच है, इस हमले में शामिल थे। उन्होंने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार