किशोर सिंह राजपूत/ शाजापुर
कौटिल्य एज्यूकेशन में हुआ वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन, बच्चों ने दिखाई खेल भावना
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। शरीर में ऊर्जा के लिए जितनी हमें भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार शरीर की स्फूर्ति व तेज दिमाग के लिए हमें स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है। जो हमें खेलों से मिलती है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रूचि होना भी आवश्यक है। इसीलिए यहां स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चो का मानसिक के साथ ही शारीरिक विकास भी हो सके।
यह बात एबी रोड स्थित कौटिल्य एज्यूकेशन एकेडमी में आयोजित दो दिनी स्पोर्ट्स डे के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेलों से हमें प्रतिस्पर्धा सीखने को मिलती है जो हमारे जीवन में बहुत काम आती है। साथ ही खेलों से अनुशासन भी आता है। जो जीवन में बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर, वैष्णवी शर्मा, हरमनप्रीत कौर, लिएंडर पैस और जितने भी महान खिलाड़ी हुए हैं उनके जीवन में एक बात समान है और वह है जल्दी उठना व अनुशासन बनाए रखना जो इनकी सफलता की सीढ़ी भी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया ने कहा कि खेलों से हमें एक चीज सीखने को मिलती है और वह है प्रतिस्पर्धा। जिस प्रतिस्पर्धा से हम अपने प्रतिद्वंदी के प्रति रखते हैं वह जीवन के हर क्षेत्र में होना चाहिए। जो हमें सफलता की राह दिखाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय संचालिका शशि यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासनिक समिति अधिकारी पंकज यादव, उप प्राचार्य रामकृष्ण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।
जीतने के बाद हारने वाले को भी लगाया गले

स्पोर्ट्स डे के दूसरे दिन शनिवार को विद्यालय परिसर में वॉलीबाल, रीले रेस, बेडमिंटन, खो-खो, चेयर रेस, डिस्क थ्रो, क्रिकेट, शॉट पुट आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल भावना का भी परिचय दिया। जिन्होंने जीतने के बाद हारने वाले अपने साथियों को गले लगाया और उनके साथ भी अपनी जीत की खुशी बांटी। अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया



टॉप न्यूज़








शेयर करें
















































