कैबिनेट मंत्री के विवादित बयान और दूषित पानी से मौतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
शाजापुर। भागीरथ पूरा में दूषित पानी से 17 से अधिक निर्दोष नागरिकों की असामयिक मृत्यु के हृदयविदारक घटना ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर मानवीय त्रासदी पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री द्वारा मीडिया के सवालों के जवाब में ‘घंटा’ और ‘फोकट के सवालों’ जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध में आज शाजापुर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया। क्षेत्र की जनता अपनों को खोने के गम में डूबी है, वहीं दूसरी ओर एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना लोकतंत्र और मानवीय संवेदनाओं का अपमान है।
🔔 यह भी पढ़ें...
युवा कांग्रेस नगर मंत्री ने कहा: “जब मीडिया ने जनता की मौत पर जवाबदेही तय करने का प्रयास किया, तो मंत्री जी का अहंकारी व्यवहार उनके पद की गरिमा के विपरीत था। यह बयान न केवल मृतकों के परिजनों का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है।”
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना आचरण के लिए मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए और पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व मुआवजा प्रदान किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें









































