🔥 ट्रेंडिंग

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सुंदरसी पुलिस ने 205.6 किलो पोटाश-सल्फर और 175 गचकुंडियां कीं जब्त, आष्टा से लाकर बेचने की थी तैयारी

शाजापुर। जिले में अवैध विस्फोटक पदार्थों और पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुंदरसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से कुल 205.6 किलोग्राम पोटाश-सल्फर और 175 गचकुंडियां जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 76 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। मामले में सुंदरसी निवासी सलमान खां (22) और बेरछा निवासी सलाउद्दीन खां को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर और बेरछा एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सुंदरसी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

सलमान के घर से मिला विस्फोटक

पुलिस टीम ने बजरंग मोहल्ला, सुंदरसी निवासी सलमान खां के घर की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में अवैध रूप से रखे 20 किलो पोटाश, 1 किलो सल्फर और 25 गचकुंडियां मिलीं। पुलिस ने 9,070 रुपए कीमत की सामग्री जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री रहवासी इलाके में रखी गई थी, जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता था।

बेरछा में 184.6 किलो सामग्री जब्त

पूछताछ के दौरान सलमान ने बताया कि वह बेरछा निवासी सलाउद्दीन खां के साथ आष्टा से पोटाश और सल्फर लेकर आया था। उसके मेमो के आधार पर पुलिस टीम सलाउद्दीन के घर पहुंची। यहां से 184.6 किलो पोटाश-सल्फर और 150 गचकुंडियां जब्त की गईं, जिनकी कीमत 66,920 रुपए बताई गई है। पुलिस ने सलाउद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केशर राजपूत, उपनिरीक्षक केदार परेल, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार घनघरिया सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!