🔥 ट्रेंडिंग

बाइक चोर गिरोह पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने बेरछा थाना क्षेत्र के रूलकी स्थित कंजर डेरे पर दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने शाजापुर शहर में हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

आरोपी ने शहर में हुई पांच मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांचों मोटरसाइकिल बरामद कर लीं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

error: Content is protected !!