किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। बेरछा रोड पर आला उमरोद के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों शाजापुर में गिट्टी मशीन पर काम करने के बाद बाइक से अपने घर लाहौरी जा रहे थे। आला उमरोद के पास उनकी पल्सर बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्सर बाइक तीन टुकड़ों में बिखर गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
🔔 यह भी पढ़ें...





टॉप न्यूज़










शेयर करें















































