🔥 ट्रेंडिंग

12 से 14 अक्टूबर तक सजेगा गरबा पंडाल, भारतीय परिधान में ही मिलेगा प्रवेश

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सर्व ब्राह्मण समाज महिला शाखा की बैठक में बनी सहमति, फिल्मी गीतों पर नहीं बल्कि पारंपरिक भजनों और लोकगीतों पर होगा गरबा

शाजापुर। सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर के नेतृत्व में इस वर्ष भी सर्व समाज की मातृशक्ति के लिए तीन दिवसीय गरबा आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की महिला शाखा की बैठक नई सड़क स्थित औदिच्य समाज धर्मशाला में हुई। बैठक में आगामी नवरात्रि में 12 से 14 अक्टूबर तक गरबा आयोजन करने पर सहमति बनी। इस वर्ष गरबा आयोजन स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर, बालवीर हनुमान मंदिर के पास वजीरपुरा में होगा। आयोजन ब्रह्म आदि शक्ति गरबा मंडल के तत्वावधान में किया जाएगा। गरबा में सभी समाज की मातृशक्ति सहभागिता कर सकेगी। आयोजन समिति ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए गरबा में भारतीय परिधान पहनकर आना अनिवार्य किया है। पाश्चात्य परिधान में आने वाली महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं गरबा केवल पारंपरिक भजनों और लोकगीतों पर होगा, फिल्मी गानों पर गरबा आयोजित नहीं किया जाएगा। गरबे के सफल संचालन के लिए सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा एवं युवा अध्यक्ष पं. भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया। इसमें गन देवी पांडे, ममता पाठक, संतोष शर्मा, रेखा बिरथरे, रेखा जोशी, प्रतिभा शुक्ला, सीमा शर्मा, अलका शर्मा, सविता शर्मा, प्रियता शर्मा, कविता तिवारी एवं ज्योति नागर को शामिल किया गया।

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

error: Content is protected !!