किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर।सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जलोदा के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 8 से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल रामनगर-जलोदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर का ध्यान ट्रैक्टर चलाने से हट गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाली में पलट गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सुनेरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































