🔥 ट्रेंडिंग

कर्नल मार्टिन की छठी पीढ़ी ने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन

कर्नल मार्टिन की छठी पीढ़ी ने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन

नलखेड़ा।विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पर कर्नल मार्टिन के परिवार की छठी पीढ़ी से संबंध रखने वाली ऑस्ट्रेलिया निवासी शांति मैक्लोवर नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर पहुंची।जहां उन्होंने मां बगलामुखी माता के दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की व मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी नागेश यादव के द्वारा अगवानी की गई।

नगर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 जनवरी से

पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी के मुखारविंद से 7 दिन तक बहेगी ज्ञान की गंगा


नलखेड़ा। नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का का आयोजन हो रहा है जिसमें नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य दाऊलाल मित्तल ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नव वर्ष के उपलक्ष्य में 1 जनवरी गुरुवार से 7 जनवरी तक पुलिस थाने के पीछे स्थित नीमा ग्राउंड पर दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिससे नगर के ही भागवत प्रवक्ता पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी उपस्थित श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे।
मित्तल ने बताया कि 1 जनवरी को कथा प्रारंभ होने से पूर्व एक विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे ढोल ढमाकों के साथ चौक बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कथा स्थल नीमा ग्राउंड पहुंचेगी। उसके पश्चात श्रीमद् भागवत महापुराण के पूजन के पश्चात कथा प्रारंभ होगी।

17 वर्षों से निरंतर हो रही भागवत कथा

उल्लेखनीय है कि नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन नगर के नागरिकों के सहयोग से करीब 17 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक पंडित चतुर्भुज चतुर्वेदी 17 वर्षों से उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हैं इस वर्ष भागवत कथा 18 वे वर्ष में प्रवेश करेगी।

कर्नल मार्टिन की छठी पीढ़ी ने विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन

नलखेड़ा।विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पर कर्नल मार्टिन के परिवार की छठी पीढ़ी से संबंध रखने वाली ऑस्ट्रेलिया निवासी शांति मैक्लोवर नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर पहुंची।जहां उन्होंने मां बगलामुखी माता के दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की व मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी नागेश यादव के द्वारा अगवानी की गई।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!