किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर में नियमों का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर आरा मशीन संचालित हो रही है। इसे लेकर समय-समय पर मीडिया द्वारा खबरें प्रकाशित की गई है।
🔔 यह भी पढ़ें...
इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर लड़कियों से भारी वाहन भी बेरोटोक आते जाते दिखाई देते हैं। इस पर ध्यान देते हुए गुरुवार को राजस्व टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में शाजापुर शहर की आरा मशीनों पर कार्रवाई की प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम द्वारा नियम कायदों का उल्लंघन पाए जाने पर एक दर्जन आरा मशीन सील की है। खास बात यह है कि लड़कियों के अवैध परिवहन और आरा मशीनों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर वन विभाग लापरवाह बना हुआ है और राजस्व विभाग को इस पर कार्रवाई करनी पड़ रही है। इसके अलावा शहर में कई जगह सार्वजनिक व शासकीय स्थान पर अवैध लकड़ी का भंडारण भी किया गया है शहर में कई जगह बड़े पैमाने पर कटी हुई लड़कियां पड़ी हुई हैं। जिन्हें सुविधा अनुसार लकड़ी तस्करों द्वारा परिवहन किया जाता है।




टॉप न्यूज़










शेयर करें














































