🔥 ट्रेंडिंग

सरकारी स्कूल से मध्यान भोजन के बर्तन व अन्य सामान चोरी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम कालवा स्थित सरकारी स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। मामले में विद्यालय की शिक्षक जगदीश चंद्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच में अज्ञात चोरों ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम कालवा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल के एक कक्ष का वेंटिलेशन तोड़कर स्कूल में घुसे और मध्यान भोजन सप्लाई के कार्य में काम आने वाले स्टील के बर्तन, दीवार घड़ी, लोहे की रोड, दरी, ट्री गार्ड चुराकर ले गए। मामले में लालघाटी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि लालघाटी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस इन पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। पूर्व में हुई चोरी की कई वारदात का अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

कालापीपल पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा

फरियादी ही निकला ट्राला चोरी का मास्टरमाइंड झूठी कहानी रच पुलिस को किया गुमराह

तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने की समीक्षा बैठक

21 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य को पकड़ा

error: Content is protected !!