किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273
शाजापुर। अपराधों के नियंत्रण में जितना काम पुलिस का होता है वैसी ही भूमिका पत्रकारों की होती है जो हमें जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जिससे हमें अपने काम में आसानी होती है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि मेरे कार्यकाल में जो भी कार्य हुए हैं उसमें सबसे आगे प्रेस क्लब अध्यक्ष और उनकी टीम सबसे आगे नजर आई है। मैं जहां भी रहूं प्रेस क्लब के सभी सदस्य मेरे करीब रहेंगे।
🔔 यह भी पढ़ें...

यह बात शाजापुर से स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत ने ग्राम नैनावद स्थित श्री जी रिसोर्ट में आयोजित अपने विदाई समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रेस क्लब शाजापुर द्वारा नवागत एसपी प्रियंका शुक्ला का भी स्वागत कर शुभकामनाएं दी। श्री राजपूत ने कहा कि करीब चार सालों तक मुझे शाजापुर शहर में कार्य करने का अवसर मिला। प्रेस क्लब की टीम ने हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर हमारा मार्गदर्शन किया और हर समय सहयोग मिला। कार्यक्रम को संबोधित हुए नवागत एसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि यहां आकर मुझे भी अपनेपन का एहसास हुआ है। आगे भी यही आशा है कि अपराधों के नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करते रहें और आप और मैं मिलकर एक दिन अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर सकेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अरूण भीमावद ने कहा कि प्रेस क्लब हमेशा सांस्कृतिक और और रचनात्मक आयोजनों में आगे रहा है। अध्यक्ष दीपक चैहान के नेतृत्व में इस टीम ने अब तक कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। आज हमारे बीच से जा रहे श्री राजपूत जी की विदाई और नवागत एसपी महोदया के स्वागत को भी प्रेस क्लब की टीम ने ऐतिहासिक बना दिया है। मैं आशा करता हूं कि आगे भी यह टीम ऐसे ही आगे बढ़ती रहेगी और हमारे शहर को गौरवान्वित करती रहेगी। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चैहान ने भी एसपी श्री राजपूत के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यकाल की स्मृतियां ताजा की। साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब शाजापुर की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। अतिथि परिचय एवं स्वागत संगठन मंत्री विकास सिंदल ने करवाया। कार्यक्रम में निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूतए नवागत पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्लाए भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅण् रवि पांडेए कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामवीरसिंह सिकरवारए कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश्वरप्रतापसिंह तथा सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पंण्आशीष नागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चैहान ने की। अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब संरक्षक सुनील नाहरए संजय वर्माए नईम करैशीए मनोज नारेलियाए इमरान खरखरेए प्रेस क्लब सचिव नीलेश वर्माए अजय गोस्वामीए जितेन्द्र भावसारए फय्याज खानए अजय शर्मा, सुनील हंचैरियाए पवन चैहानए हरीश कुशवाहए मोहित राठौरए शफीक खानए वाहिद खानए साजिद करेशीए सरदार विक्रमसिंहए संजय राठौरए सुमित भावसारए अजय वर्माए रोहित विश्वकर्मा तथा गणेश गवली सहित नगर की प्रबुद्ध संस्थाओं के गणमान्य प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सम्मान पत्र का वाचन प्रेसक्लब उपाध्यक्ष मंगल नाहर ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब प्रवक्ता मनीष सोनी ने किया तथा आभार प्रेस क्लब सह सचिव पंण् गोविंद शर्मा ने माना।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































