🔥 ट्रेंडिंग

पाइपलाइन की खुदाई बनी आफत राजराजेश्वरी मंदिर के पास पलटा पानी का टैंकर, जिम्मेदार बेखबर

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर में  जलप्रदाय योजना के तहत चल रहा पाइपलाइन बिछाने का काम अब आम जनता और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है। ठेकेदार की लापरवाही और जगह-जगह खोदी गई सड़कों के कारण मंगलवार को शहर के राजराजेश्वरी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ खुदी हुई सड़क के कारण एक पानी का टैंकर खुदी हुई पाइप लाइन में पाहिया धसने पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क से गुजर रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

आए दिन हो रहे हैं हादसे

जानकारी के अनुसार, पूरे शहर में  पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों की खुदाई की गई है। काम पूरा होने के बाद न तो सड़कों की ठीक से मरम्मत की जा रही है और न ही गड्ढों को व्यवस्थित तरीके से भरा जा रहा है। राजराजेश्वरी मंदिर के पास वाली मुख्य सड़क पर भी यही स्थिति है। सड़क उबड़-खाबड़ और धंसी हुई होने के कारण पानी से भरा टैंकर अपना संतुलन खो बैठा और पलटी खा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है; पाइपलाइन की इस बेतरतीब खुदाई के कारण आए दिन दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

जिम्मेदार अधिकारियों ने मूंद रखी हैं आंखें

शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों की इस दुर्दशा पर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी ठेकेदार की इस घोर लापरवाही पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। खोदी गई सड़कों पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड  लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग की गई है।

नागरिकों की मांग- जल्द हो सड़कों की मरम्मत

लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि खुदी हुई सड़कों का जल्द से जल्द समतलीकरण और डामरीकरण किया जाए। यदि समय रहते जिम्मेदार नहीं जागे और व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है,

नाले के खतरनाक चैंबर में फंसी नंदी की जान, गौरक्षा सेना के युवाओं ने भारी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

नई एसपी प्रियंका शुक्ला ने संभाली शाजापुर पुलिस की कमान,जनकेंद्रित और संवेदनशील पुलिसिंग पर रहेगा फोकस

हाट मैदान का निरीक्षण: अवैध कब्जे हटाने के निर्देश,बारिश से बचाव के लिए होगी स्थायी व्यवस्था

पाइपलाइन की खुदाई बनी आफत राजराजेश्वरी मंदिर के पास पलटा पानी का टैंकर, जिम्मेदार बेखबर

श्वानों से बचने के प्रयास में कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत

error: Content is protected !!