🔥 ट्रेंडिंग

नीट पेपर लीक मामले में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, बस स्टैंड पर धरना देकर धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को शाजापुर में युवक कांग्रेस ने बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। युवक कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन किया और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

एसपी यशपालसिंह राजपूत का तबादला, आईपीएस प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी पदस्थ

नाले के गहरे चैंबर में फंसी गाय को गौरक्षा सेना ने सुरक्षित निकाला

error: Content is protected !!