किशोर सिंह राजपूत 9981757273
जिले में लगातार सामने आ रही तार चोरी की वारदात
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर: जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में विद्युत लाइन से 33 केव्ही विद्युत तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि जिले में कई जगह विद्युत पोल पर विद्युत तार डालने का काम चल रहा है। चोरों की भी इस काम पर नजर है, कभी विद्युत पोल चोरी हो रहे हैं तो कभी विद्युत तार। इससे पहले शाजापुर क्षेत्र से विद्युत पोल और मक्सी थाना क्षेत्र से विद्युत तार चोरी होने की वारदात हो चुकी हैं।
ताजा मामले में फरियादी रघुवीर सिंह पुत्र बनेसिंह मेवाड़ा, उम्र 34 वर्ष, निवासी शुजालपुर मंडी ने सुंदरसी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह विद्युत लाइन डालने का लाइसेंसी ठेकेदार हैं। उसने ग्राम बोरसाली से माधोपुर सोलर प्लांट तक 33 केव्ही के तार डालने का कार्य ठेके पर लिया है। पुलिस तार चोरी के मामले की जांच कर रही है।
दिन में तार डाले, अगले दिन गायब मिले
रघुवीर ने बताया कि 28 मई 2026 को उनके कर्मचारियों ने माधोपुर से देवड़ा जोड़ तक तार डालने का कार्य किया था। इस दौरान कर्मचारियों ने आठ गाले और नौ पोल में तार डालने का कार्य किया। अगले दिन, 29 मई की सुबह कर्मचारी बाकी का कार्य करने के लिए मौके पर पहुंचे। तब वहां पर तार नहीं थे। रघुवीर ने बताया कि उक्त तारों की लंबाई लगभग 1890 मीटर (525 किलोग्राम) है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































