शाजापुर। आगामी 28 मई को मुस्लिम समाज के ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना परिसर सुनेरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सुनेरा एवं पनवाड़ी के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

🔔 यह भी पढ़ें...
बैठक में सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने उपस्थित नागरिकों से आगामी त्योहार आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
थाना प्रभारी ने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन को सहयोग देने की बात कही। वहीं उपस्थित नागरिकों ने भी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































