किशोर सिंह राजपूत 9981757273
फ्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की अपील
🔔 यह भी पढ़ें...
धार। भोजशाला मामले में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद शुक्रवार को लेकर धार जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। भोज उत्सव समिति के संरक्षक अशोक जैन द्वारा प्रस्तावित जुलूस की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी स्पष्ट किया है कि किसी नए आयोजन की अनुमति नहीं है तथा नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए पुनः कंट्रोल रूम पहुंचा। प्रशासन का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना बताया गया।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप केवल पूर्व से प्रचलित आयोजन ही किए जा सकेंगे। वहीं एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें आरएएफ, क्यूआरएफ और एसटीएफ की टीमें भी शामिल हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें

















































