🔥 ट्रेंडिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल संदीपनी विद्यालय में समर कैंप का समापन

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 9981757273

शाजापुर।भैरव डूंगरी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाजापुर में 2 मई से संचालित समर कैंप का गुरुवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी  राजेंद्र कुमार शिप्रे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने और अपनी रुचियों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या सविता सोनी ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास और नवीन कौशल सीखने का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने बताया कि कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अनेक नई गतिविधियों को सीखा। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को स्पोकन इंग्लिश, योग-प्राणायाम, नृत्य, चित्रकला सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण मार्गदर्शक शिक्षक रामगोपाल देवतवाल एवं शुभम शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर माय भारत संस्था के जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी, कंचन वेलफेयर एवं एजुकेशन सोसाइटी के संचालक नवीन वर्मा सहित शिक्षकगण अंबाराम राजोरिया, जितेंद्र भावसार, धन सिंह चौहान,सुनील कुमार मंडलोई, शेफाली जोशी एवं सीमा सोनगरा, निकिता शर्मा, प्रियंका सेठिया,शेफाली जोशी, दिलीप कुमार जायसवाल, ईश्वर लाल मालवीय, तबस्सुम शाह हेमंत सक्सेना, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनीता विश्वकर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जागेश सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान: उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे में चोरी का खुलासा ₹1 लाख का मशरूका बरामद

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹30 हजार का मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अपराध नियंत्रण, यात्री सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

लोड सेटिंंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान 

error: Content is protected !!