🔥 ट्रेंडिंग

मानवता की मिसाल: मगरिया में घायल बंदर के बच्चे का सफल उपचार,

शाजापुर।स्थानीय मगरिया ब्रांच के समीप एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने बंदर के एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम बच्चा काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

चाय विक्रेता की सराहनीय पहल

घटना के तुरंत बाद पास ही चाय की दुकान चलाने वाले एक जागरूक नागरिक (अंकल) ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल बंदर के बच्चे को सुरक्षित उठाया और तत्काल पशु चिकित्सालय लेकर पहुँचे।

चिकित्सकों की तत्परता और पुनर्मिलन

पशु चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार और उचित देखरेख के बाद बंदर का बच्चा होश में आया और स्वस्थ हो गया। पूरी तरह ठीक होने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसकी माँ के पास वापस छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने चाय विक्रेता और चिकित्सा दल की इस तत्परता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। यह घटना हमें सिखाती है कि थोड़ी सी जागरूकता और करुणा किसी भी बेजुबान की जान बचा सकती है

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!