शाजापुर। नगर में आज अराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मराठा समाज द्वारा एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन केसरिया साफा बांधे और हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुए।
अखंड आश्रम से स्टेडियम तक निकला कारवां
🔔 यह भी पढ़ें...
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के अखंड आश्रम से विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। यहाँ से शुरू होकर यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्टेडियम मैदान पहुँची। पूरे मार्ग के दौरान ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। जगह-जगह सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।
आकर्षण का केंद्र रहे ‘शिवाजी’
शोभायात्रा में सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवंत रूप में सजे कलाकार रहे। घोड़े पर सवार शिवाजी के वेश में कलाकार को देख हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया। इसके साथ ही पारंपरिक ढोल-ताशों की थाप पर युवा थिरकते नजर आए।
जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश
स्टेडियम मैदान पहुँचने पर समाज के वरिष्ठ जनों और अतिथियों द्वारा शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, कुशल रणनीति और उनके गौरवशाली जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































