मंत्री परमार ने नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय अकोदिया एवं सुन्दरसी के भवनों में कक्षाएं प्रारंभ करायी
शाजापुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदरसिंह परमार ने आज लगभग 43 करोड़ 15 लाख रूपये लागत से नव निर्मित महाराणा प्रताप सांदीपनी विद्यालय अकोदिया एवं लगभग 38 करोड़ 7 लाख रूपये लागत से नव निर्मित मिहीर भोज सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुन्दरसी (सुन्दरगढ़) के भवनों में कक्षाएं प्रारंभ करायी।
🔔 यह भी पढ़ें...

अब इन सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालयों में कक्षा अरूण, उदय से लेकर कक्षा 12वी तक की कक्षाएं संचालित होगी, इनमें आसपास के क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चें अध्ययन कर सकेंगे।




टॉप न्यूज़










शेयर करें















































