🔥 ट्रेंडिंग

विधायक के हस्तक्षेप के बाद बिकलाखेड़ी-भदौनी में बिजली आपूर्ति शुरू

शाजापुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिकलाखेड़ी और भदौनी गांव में  बंद पड़ी बिजली आपूर्ति बुधवार शाम को फिर से शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने इन गांवों की सप्लाई बंद कर दी थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी।

मामला जब शाजापुर विधायक अरुण भीमावत तक पहुंचा तो उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई। इसके बाद विधायक स्वयं बिजली कार्यालय पहुंचे, जहां करीब 1:30 घंटे तक बहस और हंगामे की स्थिति बनी रही। विधायक ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी थी।

इसके बाद बुधवार शाम को दोनों गांवों में बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। हालांकि इस मामले में बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा ने कहा कि विभाग द्वारा सप्लाई चालू नहीं की गई है, यदि सप्लाई शुरू हुई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।  विधायक अरुण भीमावत के गुस्से के बाद दोनों गांव को राहत

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!