किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। गायत्री शक्तिपीठ सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर दो पारियों में होगा आयोजन, पिंडदान के साथ शहीदों व महापुरुषों को दी जाएगी जलांजलि
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर पर पितृ पक्ष के दौरान प्रतिदिन सामूहिक श्राद्ध का क्रम जारी है। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 अक्टूबर, शनिवार को सामूहिक श्राद्ध, तर्पण एवं पिंडदान का आयोजन किया जाएगा।
भारतीय संस्कृति में पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और उनके स्मरण को विशेष महत्व दिया गया है। श्राद्ध एवं तर्पण के माध्यम से पूर्वजों का स्मरण करने से जीवन में ऊर्जा और प्रेरणा मिलने के साथ ही वातावरण में शांति एवं सद्भावना का संचार होता है।
इस अवसर पर देवताओं, ऋषियों और पितरों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश की सीमा पर बलिदान हुए वीर शहीदों तथा शाजापुर से जुड़े महापुरुषों का पावन स्मरण कर उन्हें जलांजलि अर्पित की जाएगी।
आयोजन दो पारियों में होगा। पहली पारी सुबह 7:30 से 9 बजे तक तथा दूसरी पारी सुबह 9:30 से 11 बजे तक चलेगी। इच्छुक नर-नारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक पारी में शामिल होकर सामूहिक श्राद्ध-तर्पण में सहभागी बन सकते हैं।
प्रदीप कुमार वैद्य, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर ने श्रद्धालुओं से आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































