🔥 ट्रेंडिंग

21 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य को पकड़ा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। मध्य प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी के मामले के तार शाजापुर से जुड़े हैं। यहां बीती रात स्टेट साइबर सेल जोन ग्वालियर की टीम ने दबिश दी और शाजापुर जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को अपने साथ लेकर गई है। दरअसल ग्वालियर के चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई। मामले में 10 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई। ग्वालियर और भोपाल साइबर सेल की संयुक्त टीमें जांच में जुटी हैं। ग्वालियर की टीम को शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य के खाते में ठगी का 50 लाख रुपया आने की जानकारी मिली जिस पर टीम मंगलवार रात को शाजापुर पहुंची थी और कोतवाली थाने में जिला पंचायत सदस्य से पूछताछ करने के बाद उसे अपने साथ लेकर गई है। चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय के पास अंजान नंबर से काल आया था। दिव्या सिंह नाम की महिला से बात होने लगी। क्रिप्टो में निवेश का झांसा दिया गया। उनसे 76 बैंक खातों में 126 बार में 21.05 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। दिसंबर से जुलाई के बीच यह पैसा ट्रांसफर किया गया। सीए को आनलाइन करीब 10.25 करोड़ रुपये का मुनाफा नजर आ रहा था।

जब पैसा निकालने का प्रयास किया, तब इनसे इनकम टैक्स और अलग-अलग टैक्स के नाम पर पैसा मांगा गया। तब ठगी का पता लगा और इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। मामले में शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि साइबर सेल ग्वालियर की टीम शाजापुर आई थी। टीम जिले के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को 21 करोड़ की ठगी के मामले में अपने साथ लेकर गई है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!