🔥 ट्रेंडिंग

जीआरपी उज्जैन की तत्परता से कुछ ही दिनों में लापता युवती सुरक्षित दस्तयाब, परिवार ने जताया आभार

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

उज्जैन, 28 जुलाई 2026- रेल यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए जीआरपी उज्जैन ने उत्कृष्ट पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी विवेचना के दम पर मात्र कुछ ही दिनों में लापता युवती मुस्कान (परिवर्तित नाम) उम्र 23 वर्ष को सकुशल दस्तयाब कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 25 जुलाई 2026 को युवती के रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-06 से लापता होने की सूचना पर जीआरपी उज्जैन ने तत्काल गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप अपहरण संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर गंभीरता से जांच प्रारंभ की। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया, रेलवे कर्मचारियों, वेंडरों एवं ऑटो चालकों से गहन पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर झांसी जिले के गरौठा थाना क्षेत्र में युवती का सुरक्षित पता लगाया। तत्परता से पहुंची पुलिस टीम ने उसे सकुशल दस्तयाब कर न्यायालय उज्जैन के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात माननीय न्यायालय के आदेशानुसार युवती को उसके विधिवत विवाहित पति को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिल कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजेश कुमार वर्मा, आरक्षक अमित जादौन एवं महिला आरक्षक शिल्पा मोगिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!