🔥 ट्रेंडिंग

मोबाइल में डाउनलोड की एपीके फाइल और खाते से उड़ गए 25000 से अधिक रुपए

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले में साइबर ठगी की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। गत दिनों ही एक महिला के साथ दुबई से कीमती लैपटॉप भेजने के नाम पर ठगी की वारदात सामने आई थी। वहीं अब एक युवक के साथ ऐसी ही वारदात हुई है।

कोतवाली थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार फरियादी मोहम्मद आफताब शाह पिता अब्दुल रशीद शाह उम्र 39 वर्ष निवासी लालपुरा शाजापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 जुलाई की रात को उसके मोबाईल के व्हाटसप पर एक अनजान नंबर से एक एपीके फाईल आई। जिस पर उसने क्लिक किया तो मोबाईल हेक हो गया। इस पर उसने वह एपीके फाईल और मोबाईल नंबर डिलिट कर दिया। फिर 14 जुलाई को दोपहर में मेरे मोबाईल पर मेरे एसबीआई बैंक खाते से पांच रुपये रूपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जबकि मैंने किसी को भी रूपये ट्रांसफर नही किये थे। इस पर मैं एसबीआई बैंक बड़ा चौक शाजापुर पहुंचा। बैंक खाते से रूपये कटने की जानकारी ली तो बैंक के अधिकारियों ने बैंक खाते के लेनदेन की जानकारी दी। जिसमे मेरे खाते मे मात्र 82 रूपये शेष बचे थे। साथ ही मेरे खाते से 5000-5000 रूपये के 5 ट्रांजेक्शन व 1 ट्रांजेक्शन 400 रूपये का हुआ। इस प्रकार कुल 25400 रूपये मेरे खाते से कट गये। जो मैने किसी को ट्रांसफर नही किये थे। मैंने 1930 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में उचित कार्रवाई कर राशि वापस दिलाने की मांग फरियादी ने की है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!