किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाजापुर द्वारा उप निरीक्षकों, कार्यवाहक उप निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों, कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...

जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना तथा विभिन्न थानों एवं शाखाओं में कार्यों के बेहतर संचालन को सुनिश्चित करना बताया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समयावधि में अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को आदेश के पालन संबंधी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































