किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। आगामी दिनों में मानसून आगमन को देखते हुए नगर पालिका परिषद शाजापुर द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नालों एवं पुलियाओं की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकना तथा नागरिकों को होने वाली परेशानियों से बचाना है।
🔔 यह भी पढ़ें...
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र कुमार दीक्षित एवं स्वास्थ्य सभापति दुष्यंत सोनी के निर्देशन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की सहायता से नालों और पुलियाओं की सफाई की गई।

नगर पालिका के स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय पार्छे ने बताया कि जिन स्थानों पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, वहां विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया है। इसके अंतर्गत बेरछा रोड नाला, डासी रोड पुलिया, कृषि उपज मंडी क्षेत्र, बादशाह पुल, कच्चीवाड़ा का नाला, बड़े पुल के नीचे स्थित नाला, विजयनगर का नाला, वार्ड क्रमांक 24 एवं वार्ड क्रमांक 28 काशी नगर के नालों सहित अन्य स्थानों की व्यापक सफाई कराई गई।
उन्होंने बताया कि नालों से गाद, कचरा एवं अवरोधक सामग्री हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया गया है, जिससे वर्षा के दौरान पानी का बहाव बाधित न हो और नागरिकों को राहत मिल सके।
नगर पालिका प्रशासन ने कहा है कि मानसून अवधि को देखते हुए आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के विशेष सफाई अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि नगर में जलभराव एवं गंदे पानी की समस्या उत्पन्न न हो तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































