शाजापुर पुलिस के 07 पुलिस कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 05 पुलिस कर्मियों को मिला केन्द्रीय मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
शाजापुर। केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार के राजपत्र आदेश क्रमांक-30 दिनांक 28.07.2018 के माध्यम स्थापित केन्द्रीय गृहमंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक जिला शाजापुर के पुलिसकर्मी *का०उनि प्रकाश विभूते, का०सउनि हीरालाल, का०सउनि तृप्ती चव्हाण, का०प्रआ विकास तिवारी, काप्रआ 150 मनोज कुमार राठौर, काप्रआ 76 हरिसिंह, काप्रआ 643 रमेशचंद्र को तथा केन्द्रीय गृहमंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक जिला शाजापुर के पुलिसकर्मी का. उनि (अ) मनीषा जाधव, काप्रआ 287 रजत सौराष्ट्रीय काप्रआ 650 राकेश राठौर, काप्रआ 196 सुधीर यादव, काप्रआ 61 दीपक शर्मा* को प्रदान किया गया है। उज्जैन रेंज में शाजापुर जिले को सर्वाधिक 12 अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त हुये हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* द्वारा जिला शाजापुर के उक्त पुलिस कर्मियों को उनकी *उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा हेतु माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री के अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक हेतु अनुशंसा कर* प्रस्ताव प्रेषित किये गये थे। जिस पर माननीय केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उक्त पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा पुलिस कर्मियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक से पुरुस्कृत किये जाने पर उनका स्वागत कर बधाई दी गई है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें














































