🔥 ट्रेंडिंग

 हर गाय, घर-घर गाय’ के संकल्प के साथ शाजापुर पहुँचे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत इन दिनों प्रदेश में गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु एक अनूठे संकल्प पर हैं। ‘हर-हर गाय, घर-घर गाय’ के ध्येय वाक्य के साथ श्री राजपूत मध्य प्रदेश की 108 प्रमुख गौशालाओं के दर्शन और वहां से ‘गौ रज’ (चरण धूलि) प्राप्त करने की संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। इसी क्रम में आज उनका प्रवास शाजापुर जिले में हुआ।

शाजापुर पहुँचने पर उन्होंने ग्राम भीलवाड़िया स्थित श्री द्वारिका गौशाला धाम में दर्शन किए। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से गौ-माता की पूजा-अर्चना की और गौ-आशीर्वाद के रूप में गौ रज प्राप्त की। राजपूत जी ने इस अवसर पर कहा कि गौ-सेवा ही वास्तविक राष्ट्र सेवा है और उनका लक्ष्य जन-जन को गौ-संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राजेंद्र सिंह राजपूत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला मीडिया सह प्रभारी कुशाल सिंह सोनगरा, रघुवीर सिंह राठौड़, मांगूसिंह नेता जी और अर्जुन सिंह सोनार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गौशाला के संचालक नरेंद्र सिंह एवं वहां के पूज्य संत जी ने अपनी पूरी टीम के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का साफा बाँधकर कर अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान राजेंद्र सिंह राजपूत ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर में गौ-माता के महत्व को पहुँचाने का कार्य करें। इस आयोजन में बड़ी संख्या में गौ-भक्त और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल