सुनेरा। थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 पर उकवता पेट्रोल पंप के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता प्रदान कर जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया।
घायल की पहचान गौरव शर्मा पिता गिरधारी शर्मा निवासी शहीद कॉलोनी, ब्यावरा जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से गुजरात जाने के लिए निकला था, इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से घायल हो गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
घटना स्थल पर डायल 112 के आरक्षक ब्रजमोहन यादव एवं पायलट सुरेश बरेठा ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































