🔥 ट्रेंडिंग

वीडियो के नाम पर ब्लैकमेलिंग: बुजुर्ग से 33 लाख की वसूली, चार आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर। में एक बुजुर्ग व्यक्ति से ब्लैकमेलिंग कर 33 लाख रुपए की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शुजालपुर के भीलखेड़ी रोड पर दबिश के दौरान हुई।

पीड़ित बुजुर्ग ने दर्ज कराई शिकायत

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि 70 वर्षीय रमेशचंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पार्वती बैरागी, राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी उन्हें वीडियो वायरल करने, झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

वीडियो बनाकर बनाते रहे दबाव

पीड़ित रमेशचंद्र के अनुसार आरोपियों ने पहले उनकी बातचीत का वीडियो बनाया और उसी के आधार पर उन्हें डराकर पैसों की मांग शुरू कर दी। शुरुआत में 5 हजार रुपए लेने के बाद आरोपियों ने लाखों रुपए की मांग करनी शुरू कर दी।

2023 से 2026 के बीच 33 लाख की वसूली

धमकियों से डरकर बुजुर्ग ने कई बार नकद राशि दी। आरोप है कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच आरोपियों ने कुल 33 लाख रुपए वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार और रकम की मांग करते रहे और 12 अप्रैल तक 20 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे।

चारों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की और पार्वती बैरागी, राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी एवं संजना बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!