🔥 ट्रेंडिंग

मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता 3 दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

शाजापुर।थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज तीन दिनों में सकुशल बरामद कर सराहनीय सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को फरियादी द्वारा थाना मोहन बड़ोदिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 14 वर्षीय भतीजी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद तोमर द्वारा विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिला साइबर सेल शाजापुर की तकनीकी सहायता ली गई।

जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को मोरबी (गुजरात) से दिनांक 25 मार्च 2026 को आरोपी जीवन पिता बापुलाल मालवीय के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद तोमर, सहायक उपनिरीक्षक मेहमूद अली, आरक्षक जुझार सिंह, महिला आरक्षक कीर्ति मण्डोत तथा जिला साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी, आरक्षक अनिल सक्सेना, राजेश दांगी एवं घनश्याम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल