🔥 ट्रेंडिंग

चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक गंभीर घायल, ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान

शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही एक ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक नीचे गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई।

जानकारी के अनुसार प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे।

दोनों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की। लोगों का कहना है कि उनकी तत्परता के कारण घायल युवक को समय पर उपचार मिल सका और उसकी जान बच पाई।

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल