🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात लावारिश शव मिलने से सनसनी

संवाददाता आरबी सोनू मीणा

शुजालपुर। मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार, 8 फरवरी 2026 को एक अज्ञात लावारिश शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना शुजालपुर मंडी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पत्थर की अमलाय से लगभग दो किलोमीटर आगे, सेमला जोड़ से निपानिया देव जाने वाले मार्ग पर आष्टा–शुजालपुर रोड से करीब 400 से 450 मीटर अंदर खेत में एक शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां नजीरुद्दीन पिता कमरुद्दीन निवासी गुरदाखेड़ी के खेत में शव मिला। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार मृतक ने नीली जींस की जैकेट, चेक्स पेंट, प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी। हाथ में स्टील का कड़ा व काला धागा बंधा हुआ था, सिर के बाल लंबे थे तथा पैरों में ब्राउन चेरी रंग के चैन वाले बूट जूते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां