टी20 जीत के जश्न में फूटा सुतली बम, मस्जिद के पास कीचड़ उछला; कोतवाली में शिकायत
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर में टी20 मैच में भारत की जीत के जश्न के दौरान एक घटना को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मोहल्ला किला रोड स्थित मस्जिद पीपलचौरा के जिम्मेदारों ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे बाइक से गुजर रहे कुछ युवक भारत की जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान उनमें से किसी ने सुतली बम फोड़ा, जो मस्जिद के किनारे नाली में जा गिरा। धमाके से नाली का कीचड़ उछलकर मस्जिद की ओर चला गया, जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई।
आवेदन में बताया गया कि रमजान माह के दौरान धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर में शांति और सौहार्द बना रहे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































