शाजापुर में बदला सिंचाई पंप फीडर का समय, बढ़ती आगजनी की घटनाओं के चलते लिया गया निर्णय
शाजापुर। जिले में बढ़ते तापमान और कटाई के सीजन के बीच खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विद्युत विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जनहानि और किसानों के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से NDCC शाजापुर सर्किल द्वारा सिंचाई पंप फीडर की बिजली सप्लाई के शेड्यूल में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
नया शेड्यूल,जिसका विवरण निम्नानुसार
सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
रात 10:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक नियमित सप्लाई रहेगी।

विभाग के अनुसार, जगह-जगह से आ रही आगजनी की खबरों के कारण लाइनों पर लोड कम करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे नए समय के अनुसार ही अपने सिंचाई कार्यों का प्रबंधन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी विद्युत केंद्र को सूचित करें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































